6 साल की बच्ची का रेप और कत्ल करने वाले का चंद घंटों में एनकाउंटर, बोरी में भर ले गया था शव

 

ग्रेटर नोएडा में  6 साल की मासूम बच्ची की रेप कर हत्या कर दी गई थी. हल्दौनी गांव में बच्ची के लापता होने के बाद पुलिस ने शव बरामद किया था. अब पुलिस ने इस मामले के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है.

इस मामले की बात करें तो परिजनों की शिकायत पर ईकोटेक-3 थाने में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची की तलाश के लिए 5 टीमों का गठन किया था. इसके बाद पुलिस ने इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे और वहीं से आरोपी की पहचान हो पाई थी. जब पुलिस आरोपी को पकड़ने गई तो उसने भागने की कोशिश की. ऐसे में पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गोली लगी और वो घायल हो गया, घायल अवस्था में ही उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

Share this News...