सरायकेला खरसावां-चक्रवात अर्णव को लेकर 28 को सभी स्कूल रहेंगे बंद

सरायकेला: चक्रवाती तूफान अर्णव को लेकर मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरायकेला खरसावां जिले के सभी कोटि के विद्यालयों को 28 अक्टूबर 2026 को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.
चक्रवात अर्णब के प्रभाव से जिले में लगातार बारिश की आशंका और मौसम विभाग की ओर से ओरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है. विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों को दो दिन बंद रखने का आदेश दिया गया है. उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालय बंद रहेंगे. इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को सौंपी गई है. इस आदेश से जिले के सरकारी एवं अन्य सभी कोटि के विद्यालयों में 28 अक्टूबर को पढ़ाई स्थगित रहेगी.

Share this News...