बहरागोड़ा…अर्नब तूफान का असर: हवा में उड़ा लक्ष्मी पूजा का पंडाल, तालाब में गिरा

कोलकाता के आर्केस्ट्रा कार्यक्रम को करना पड़ा रद्द, पूजा कमेटी को हजारों रुपये का नुकसान

बहरागोड़ा ,27 अक्टूबर : बहरागोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर से अर्नब तूफान का असर देखने को मिलने लगा.दोपहर करीब दो बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में चारों ओर काले बादल छा गए. देखते ही देखते तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

तेज हवा के कारण बरसोल क्षेत्र के पारुलिया गांव में लक्ष्मी पूजा कमेटी की ओर से बनाया गया पूजा पंडाल उड़कर पास के बड़े तालाब में जा गिरा.अचानक हुई इस घटना से पूजा कमेटी को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा. पंडाल के क्षतिग्रस्त होने से पूजा कमेटी के सदस्यों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

वहीं, मौसम खराब होने और तेज हवाओं के चलते मंगलवार को आयोजित होने वाला कोलकाता के आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम भी रद्द करना पड़ा.इससे पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने की तैयारी कर रहे लोगों को निराशा हुई.अचानक बदले मौसम ने क्षेत्र में जनजीवन और पूजा आयोजनों को प्रभावित किया। लक्ष्मी पूजा के मौके पर तैयारियां कर रही कमेटियों को मौसम की मार झेलनी पड़ी.

Share this News...