उप राजधानी के मेले में पलास मार्ट और मयूराक्षी सिल्क का आकर्षण

उप राजधानी में लगा मेला
पलाश मार्ट एवं मयूराक्षी सिल्क स्टॉल में महिलाओं की दिखी अधिक रुचि

दुमका (चंदन): सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर प्रथम वर्षगांठ समारोह का आयोजन आउटडोर स्टेडियम, दुमका में किया गया जिसमें भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन का स्वागत पारम्परिक लोटा पानी से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों द्वारा बारी-बारी से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह स्थल पर एलईडी स्क्रीन में मोरहाबादी मैदान रांची में आयोजित मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण किया गया।

समारोह स्थल आउटडोर स्टेडियम में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। विभिन्न विभागों-मयूराक्षी सिल्क, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कालाजार से संबंधित, दुमका पुलिस,जिला ग्रामीण विकास अभिकरण,जेएसएलपीएस पलाश मार्ट, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, उद्योग विभाग, कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, झारखंड शिक्षा परियोजना एवं जिला समाज कल्याण शाखा द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं।

लोग स्टॉल का भ्रमण कर विभिन्न विभागों के योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते दिखाई दिए। जेएसएलपीएस के पलाश मार्ट एवं मयूराक्षी सिल्क के स्टॉल महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करते दिखा। इन स्टालों पर महिलाओं की रुचि अधिक दिखी।

मौके पर शिकारीपाड़ा के विधायक नलिन सोरेन, विधायक बसंत सोरेन, झामुमो के केंद्रीय महासचिव विजय सिंह, उपायुक्त राजेश्वरी बी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह, राजद के जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र यादव, कांग्रेस के महेश राम चंद्र वंशी सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे।

Share this News...