झारखंड पहुंची कोवैक्‍सीन की दो लाख डोज, पूर्वी सिंहभूम : 4400, सरायकेला खरसावां : 2500, सिमडेगा : पश्चिमी सिंहभूम : 4700 डोज आएं

रांची, झारखंड में कोरोना वैक्सीन की किल्लत दूर हो रही है। केंद्र के निर्देश पर गुरुवार को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की दो लाख डोज की खेप झारखंड पहुंच गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सेरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड की भी 10 लाख डोज झारखंड पहुंच जाएगी। इसके बाद सभी जिलों में पर्याप्त संख्या में टीके के डोज उपलब्ध हो जाएंगे।
कोवैक्सीन टीका की दो लाख डोज सुबह रांची एयरपोर्ट पर पहुंची। यहां से उसे सीधे नामकुम स्थित वेयर हाउस पहुंचाया गया। स्टेट वेयर हाउस से टीका गुरुवार को ही जिलों में पहुंचा दिया गया। बताया जाता है कि विभिन्न जिलों में अब तक कोवैक्सीन के जितने टीके पहली डोज के रूप में लगाए गए हैं, उसी के अनुपात में जिलों को कोवैक्सीन आवंटित की गई। चतरा में पहली डोज के रूप में कोवैक्सीन नहीं लगा है, इसलिए वहां टीका नहीं दिया गया। सबसे अधिक 19500 डोज रांची को आवंटित किए गए हैं।
वहीं, 8500 डोज स्टेट वेयर हाउस में सुरक्षित रखे गए हैं। बता दें कि राज्य में कोवैक्सीन का टीका लगभग खत्म हो गया था। इसके बाद पहली डोज के रूप में इसे देना बंद कर दिया गया था। बची हुई डोज सिर्फ दूसरी डोज के रूप में उन लोगों को दी जा रही थी जिन्होंने पहली डोज के रूप में कोवैक्सीन पहले ली थी। राज्य में अभी तक लगभग 1.71 लाख लोगों को पहली डोज के रूप में कोवैक्सीन का टीका लगा है।
किस जिले को मिली कोवैक्सीन की कितनी डोज
बोकारो : 1600, चतरा : 00, देवघर : 5200, धनबाद : 18600, दुमका : 17700, पूर्वी सिंहभूम : 4400, गढ़वा : 1000, गिरिडीह : 8800, गोड्डा : 1700, गुमला : 7500, हजारीबाग : 18500, जामताड़ा : 2500, खूंटी : 13,300, कोडरमा : 1700, लातेहार : 1800, लोहरदगा : 10500, पाकुड़ : 6700, पलामू : 29500, रामगढ़ : 1500, रांची : 19500, साहिबगंज : 1700, सरायकेला खरसावां : 2500, सिमडेगा : पश्चिमी सिंहभूम : 4700।

Share this News...