पश्चिमी सिंहभूम….पुलिस ने दो जिन्दा आईईडी किया बरामद, नक्सलियों का मंसूबा नाकाम

मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाधा गांव में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों के किसी बड़े नापाक मंसूबे को नाकाम करते हुए पुलिस ने एक नाला के पास से दो जिंदा आईईडी बम बरामद किए हैं। बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल एवं सीआरपीएफ 193वीं बटालियन के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बहदा गांव के आसपास के इलाके में सघन छानबीन अभियान चलाया। इसी तलाशी के दौरान पुलिस को नाले के समीप छिपाकर रखे गए दोनों खतरनाक आईईडी विस्फोटक मिले। सुरक्षा के मद्देनजर बम निरोधक दस्ते की मदद से स्थानीय स्तर पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पुलिस ने मौके पर ही दोनों आईईडी बमों को नष्ट करने की तैयारी में जुटी है।
पुलिस की इस त्वरित और सतर्क कार्रवाई से नक्सलियों की साजिश विफल हो गई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है ताकि असामाजिक तत्वों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

Share this News...