अरुण कुमार सिंह झारखंड के नए विकास आयुक्त, 10 सीनियर IAS को नई जिम्मेदारी

रांची, झारखंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 सीनियर अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत अरुण कुमार सिंह झारखंड के नए विकास आयुक्त बनाए गए हैं। इस संबंध में आज अधिसूचना जारी की गई। अरुण कुमार अब तक उपभोक्‍ता विभाग में अपर मुख्‍य सचिव के पद पर कार्य कर रहे थे। कैलाश कुमार खंडेलवाल को उच्‍च एवं त‍कनीकी शिक्षा विभाग में अपर मुख्‍य सचिव की जिम्‍मेदारी दी गई है।

चार आयुक्तों को अतिरिक्त प्रभार
राज्य सरकार ने चार आयुक्तों को क्षेत्रीय विकास प्राधिकार का अतिरिक्त प्रभार दिया है। कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त मनीष रंजन को अपने कार्यों के साथ कोल्हान क्षेत्रीय विकास परिषद, पलामू प्रमंडल के आयुक्त जटाशंकर चौधरी को पलामू क्षेत्रीय विकास प्राधिकार, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त कमल जॉन लकड़ा को उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय विकास प्राधिकार तथा संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप को संताल परगना क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Share this News...