विंध्याचल में बड़ा हादसा, नाव डूबने से आदित्यपुर के परिवार के छह लोग लापता, छह बचाए गए

मां विंध्यावासिनी का दर्शन करने गया था परिवार- नाविक व गोताखोर कर रहे लापता लोगों की तलाश

जमशेदपुर आदित्यपुर के एक ही परिवार के 12 लोग आज विंध्याचल धाम स्थित अखाड़ा घाट पर गंगा स्नान कर दूसरे तट से लौटते समय नाव के डूब जाने से जाने से पानी में समा गये। हलांकि इनमें छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। नाविक व गोताखोरों की मदद से छह लोगों को बचा लिया गया, लेकिन अन्य छह लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश में नाविक व गोताखोर लगे हुए हैं। डूबने वालों में जमशेदपुर निवासी दीपक मिश्रा के परिवार के लोग शामिल हैं। उनके साथ रांची के धुर्वा के धुर्वा बस स्टैंड के करीब रहने वाले दीपक के रिश्तेदार राजेश तिवारी का परिवार भी है।

रांची जिले के थाना धुर्वा निवासी भुवनेश्वर तिवारी के बेटे राजेश तिवारी (35) अपने परिवार और अपने साले जमशेदपुर निवासी दीपक मिश्रा के परिवार के साथ मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के लिए विंध्याचल आए थे। इनमें राजेश तिवारी, उनकी पत्नी खुशबू, व तीन बेटियां और दीपक मिश्रा, उनकी पत्नी व दो बच्चे थे।
दोपहर को सभी 12 लोग नाव पर सवार होकर गंगा स्नान करने के लिए दूसरे तट पर गए थे। वहां गंगा स्नान करने के बाद सभी लोग नाव से वापस लौटने लगे। इसी बीच बारिश के साथ ही तेज हवा चलने लगी। ऐसे में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव डूबती देख सभी लोग चीख-पुकार करने लगे। नाव में भी शोर मच गया। चीख पुकान सुन कर आसपास के नाविक व गोताखोर पहुंच गए। नाव पर राजेश तिवारी के परिवार व रिश्तेदार समेत 12 लोगों के साथ ही नाविक व फोटोग्राफर समेत 14 लोग सवार थे। इनमें राजेश (35), राजेश के बहनोई विकास (28), राजेश के साले दीपक (27), वाहन चालक (अज्ञात), राजेश की बेटी अल्का राज (09) व रितिका राज (07) को बचा लिया गया है। नाव में सवार सासाराम की रहने वाली राजेश तिवारी की बहन गुडयि़ा (28), राजेश तिवारी की पत्नी खुशबू (30), राजेश तिवारी के साले दीपक की पत्नी आदित्यपुर की रहने वाली अनीषा (26), सत्यम (05) सहित एक बच्चा (ढाई माह) व एक बच्ची (03 माह) डूब गए हैं। इस दौरान विंध्याचल के डीएसपी पुलिस बल सहित मौके पर मौजूद रहे। स्थानीय नाविक एवं गोताखोरों की मदद से डूबे हुए छह लोगों की तलाश गंगा में की जा रही है।

दीपक मिश्रा आदित्यपुर में एक प्राइवेट कंपनी में जाब करते हैं। सोमवार को दीपक मिश्रा अपनी कार से अपनी पत्नी अनीशा के साथ धुर्वा पहुंचे। अनीशा अपने ढा़ई महीने के बच्चे को भी लिए थीं। यहां से सोमवार की रात राजेश तिवारी अपनी स्पोर्ट कार और दीपक अपनी कार से विंध्याचल के लिए रवाना हो गए थे। राजेश तिवारी की बहन गुडयि़ा और बहनोई विकास तिवारी भी सासाराम में रहते हैं। वो लोग कार से रास्ते में राजेश के साथ हो लिए और सबने एक साथ विंध्याचल में मता के दर्शन किए। लेकिन लौटते समय यह हादसा होगया।

Share this News...