रोष मार्च, सरकार पर जमकर बरसा सिख समाज

रोष मार्च निकाल सरकार पर जमकर बरसा सिख समाज
जमशेदपुर का सिख समाज दिल्ली कूच करेगा: शैलेन्द्र सिंह
जमशेदपुर का सिख समाज ने शहर में दूसरी बार रोष मार्च निकाल कर एक बार फिर केंद्र सरकार के किसान बिल खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रविवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के तत्वावधान और भगवान सिंह के नेतृत्व में निकले रोष मार्च में महिलाओं ने भी भाग लिया। सैकड़ों की संख्या में सिखों ने सरकार के उदासीन रवैय्ये का विरोध किया।
रविवार सुबह 11:00 बजे सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के दफ्तर में अरदास उपरांत किसान विरोधी बैनर के साथ सिखों का काफिला जुलूस के रूप में निकला और साकची गोलचक्कर पर एक सभा के रूप में तब्दील हो गया। पुरुषों ने काले पट्टियां व महिलाओं ने काली ओढ़नी पहन कर सरकार के प्रति अपना विरोध जताया। किसानों के समर्थन तथा सरकार के विरोध में नारेबाजी करते रोष मार्च में शामिल लोग पैदल चलकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के दफ्तर से साकची गोलचक्कर पहुंचे।
जहां मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान भगवान सिंह संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और कृषि मंत्री को जमकर कोसा। भगवान सिंह ने कहा जहां किसान बदहाल होगा वह देश कभी भी खुशहाल नही हो सकता। उन्होंने कहा कि पुलिस लाठियां भांजकर उनके मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है।
सेंट्रल गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे ने कहा सरकार की दमनकारीनिति किसानों का संकल्प डिगा नही सकती है। उन्होंने कहा किसानों को खालिस्तानी कहने का वे पुरजोर विरोध करते हैं।
झारखंड गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान व सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि अगर सरकार का किसान विरोधी रवैया जारी रहता और अगर रविवार को सरकार और किसानों के बीच वार्ता में कोई नतीजा नही निकलता तो वे दिल्ली जा कर आंदोलन में शामिल हो मौजूदा मोदी सरकार का विरोध करेंगे। सेंट्रल गुरुद्वारा कमिटी के प्रमुख महेन्द्र सिंह व टिनप्लेट गुरुद्वारा के प्रधान तरसेम सिंह भी शामिल हुये।
इनके अलावा भी कई सक्रिय कार्यकर्ताओं, गुरुद्वारा कमिटी के सदस्यों व अन्य समुदाय के लोगों ने भी किसान बिल के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ आग उगली। रोष मार्च में मुख्य रूप से जसवंत सिंह जस्सू, सुखवंत सिंह, हरविंदर सिंह, सतबीर सिंह गोलडु, कीताडीह गुरुद्वारा के प्रधान जसबीर सिंह गांधी, इंदरजीत सिंह इंदर, दीपक गिल, झारखंड मुक्ती मोर्चा के प्रवक्ता गुरमीत सिंह गिल, बीबी कमलजीत कौर, रविंदर सिंह, मनदीप सिंह, दलबीर सिंह दल्ली, नवतेज सिंह समेत कई अन्य लोग रोष मार्च में शामिल हुये।

Share this News...