सरायकेला. राजनगर मार्ग पर गड्ढे में फंस रहे वाहन, विभाग से नहीं मिल रही राहत

जमशेदपुर 10 सितम्बर…राजनगर सरायकेला मार्ग एक बार फिर परेशानी का सबब बन गया है. यह सड़क औद्योगिक कार्यों एवं आम आवाजाही के लिए बेहद उपयोगी एवं महत्व पूर्ण है। इस सड़क के गड्ढे सभी को परेशान कर रहे हैं.
स्पेशल डिवीजन की नींद नहीं ही टूटी। थक हार कर ट्रांसपोर्टरों ने जिनकी गाड़ियां फंसी थीं,उन्होंने प्रयास कर  जीएसबी गिट्टी मसाला उपलब्ध करवा कर सड़क की  मरम्मत कराई। इसमें झामुमो नेता गणेश महाली ने ग्रामीणों को मोबिलाइज किया। उल्लेखनीय है कि स्पेशल डिवीजन की सड़क है लेकिन सैकड़ों गाड़ियों के लगातार गड्ढे  में फंसने के बावजूद उसने कोई राहत नही दी।
रुंगटा कंपनी के लिए माल ढुलाई के लिए यह सड़क लाइफ़ लाइन है। कहा जा रहा है कि कंपनी का काम बाधित करने के लिए एक सोची समझी चाल के तहत यह अवरोध पैदा किया जाता रहा है । यह क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री झामुमो का दामन छोड़ भाजपा में आए चंपई सोरेन के विधान सभा क्षेत्र में आता है। राज्य सरकार को परेशान करने की राजनीति की भी इसमें बू आ रही है।

Share this News...