जमशेदपुर 27 अक्टूबर संवाददाता: सिदगोडा पुलिस ने रंगदारी न देने पर कारोबारी बाबा फैंसी स्टोर के मालिक पवन पांडे के आवास पर तोड़फोड़ कथित तौर पर फायरिंग करने के मामले में एक एयर गन को जप्त किया है। इस संबंध में एसएसपी डाक्टर एहतेशाम वाकरीब का कहना है कि फरार अभियुक्त प्रमोद पांडे की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है वहीं घटना के संबंध में फैंसी स्टोर के मालिक पवन पांडे का कहना है कि घटना बुधवार की रात 11:00 बजे की है उनका बेटा एक होटल में खाने के लिए गया था उसके बाद वह घर लौटे तो बस्ती का ही रहने वाला प्रमोद पांडे अपने कुछ बदमाश साथियों के साथ पहुंचा और रंगदारी की मांग की न देने पर घर में तोड़फोड़ और हवा में फायरिंग की जिसके कारण मेरे बेटा बाल बाल बच गया है इस घटना की सूचना रात में ही 112 में डायल कर दी थी सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची भी छानबीन भी की दो को पुलिस के द्वारा पकड़ा भी किया गया था परंतु हमसे बगैर पूछे उन्हें छोड़ दिया गया इस घटना की लिखित शिकायत थाना प्रभारी मो फैज से भी की थी परंतु उन्होंने जांच के बाद किसी तरह की कार्रवाई नहीं की और दोबारा इस संबंध में पूछने भी नहीं आए पूरे मामले की शिकायत उन्होंने सिटी एसपी ललित मीना से की है जिन्होंने उनकी बातों को सुंदर कार्रवाई का आशावसन दिया है आज दोबारा फिर उनसे मिलने गए थे परंतु मुलाकात नहीं हो सकी एसएसपी का कहना है कि अफवाह पर ध्यान ना दें पुलिस कार्रवाई कर रही है। व्यापारी पवन पांडे भुयाडीह गवला बस्ती में रहते हैं।
