जमशेदपुर 15 सितंबर
यदि जनता जागरुक हो और जन प्रतिनिधिजिम्मेदार तो काम आसान हो जाता है।इसका उदाहरण आज मानगो डिमना रोड में देखने को मिला। डिमना रोड के आस्था स्पेश टाउन मोड़ पर पिछले कुछ दिनों से कचड़ा का अंबार लगा था। सामने बने पार्क में लोग हर सुबह शाम बड़ी संख्या में टहलने आते हैं। लेकिन उनको वहां की गंदगी और दुर्गंध परेशान कर रहीथी। आज सुबह विजया ग्रीन अर्थ निवासी जवाहरलाल सिंह ने यह स्थिति देख वार्ड संख्या 10 के पार्षद जितेन्द्र कुमार साव को वहां का फोटो भेजकर इसकी सफाई करवाने का अनुरोध किया। कुछ ही देर बाद इसकी सफाई वार्ड पार्षद ने करवा दी। यहां यह बात गौरतलब है कि उक्त स्थान उनके वार्ड क्षेत्र के बाहर वार्ड संख्या नौ में आता है। पार्षद ने कहा कि गणेश पूजा की सफाई के काम के कारण मजदूर की कमी है फिर भी उन्होने सफाई करा दी।
