सांसद से तनातनी —20 आदित्यपुर में स्क्रैप कारोबार के कथित गठजोड़ पर उठ रहे सवाल

जमशेदपुर।कोई भी कारोबार नियम, नीति और निर्धारित प्रक्रिया के तहत चलता है। लेकिन आदित्यपुर के स्क्रैप कारोबार को लेकर लगातार ऐसे सवाल उठ रहे हैं कि क्या कुछ प्रभावशाली कारोबारी नियम-कायदों से अलग अपने प्रभाव और संपर्कों के सहारे कारोबार संचालित कर रहे हैं।
चर्चा में आए एक कथित कारोबारी संपर्क का संबंध एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी से भी बताया जा रहा है। उक्त अधिकारी सेवानिवृत्ति से पहले आदित्यपुर थाना प्रभारी और इससे पूर्व गोलमुरी में पदस्थापित रहे तथा बाद में डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए।
*रिटायर्ड अफसर से कारोबारी नजदीकी?*
सूत्रों के दावे के अनुसार, स्क्रैप कारोबार से जुड़े चर्चित व्यक्ति और उक्त सेवानिवृत्त अधिकारी के बीच स्क्रैप के कारोबारी संपर्क रहे हैं।
पुराने आरोप फिर चर्चा में
सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी को लेकर अतीत में व्यक्तिगत संबंधों से जुड़े गंभीर आरोप भी लगाए गए थे।
*आदित्यपुर में संरक्षण का दावा*
यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि उक्त अधिकारी को आदित्यपुर में रहने, खाने-पीने और संरक्षण उपलब्ध कराने में प्रभावशाली कारोबारी की भूमिका रही ,जबकि उसे लेकर ‘लव जेहाद ‘ जैसी हरकतें करने की बात होती है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि ये आरोप सही हैं, तो एक प्रभावशाली व्यक्ति के सामाजिक-संगठनात्मक संपर्कों के बावजूद ऐसे संबंधों को लेकर सवाल क्यों उठते रहे?
संगठन की जिम्मेदारी से जुड़ा सवाल
चर्चा में आए कारोबारी के संघ से जुड़े होने और संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने की बात भी सामने आती रही है। ऐसे में सवाल केवल कारोबार तक सीमित नहीं रह जाता, बल्कि नैतिकता और सार्वजनिक जीवन की पारदर्शिता से भी जुड़ जाता है, फिर उस अवकाश प्राप्त पुलिस पदाधिकारी को लेकर भी अनेक चर्चाएं होती हैं जो ‘ ‘ लव जेहाद ‘ के रूप में चटखारों के साथ चौक चौराहों पर होती हैं।…. (जारी)

Share this News...