अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने किया पौधों का वितरण

 

जमशेदपुर 30 जुलाई  गुरु पूर्णिमा के अवसर परअखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ,झारखंड के जिला पूर्वी सिंहभूम के पर्यावरण आयाम के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लक्ष्मीनगर,जमशेदपुर के 80 छात्र -छात्राओं के बीच विभिन्न पौधे का वितरण किया गया इन पौधों में अर्जुन,नीम,अमरूद,शहतूत, कचनार, आंवला, बेल,जामुन,कनैल,गुलमोहर, के पौधे थे।  कार्यक्रम में ग्राहक पंचायत के विभिन्न सदस्य, पुष्पांजलि हेमरोम सोय, शशि चौबे, बबन ओझा,अभिलाषा कुमारी के साथ साथ जिला पर्यवारण आयाम सह प्रमुख वंदना कुमारी , जिला महिला आयाम प्रमुख प्रीति कुमारी,तथा प्रान्त पर्यावरण प्रमुख डॉ अनिता शर्मा उपस्थित थी।

Share this News...