खूंटी महिला थाना प्रभारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

खूंटी: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची ने खूंटी महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को 50हजार नगद रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । परिवादी हुरलुंग,तारो सिलादोन निवासी श्याम कुमार ने कांड संख्या 06/2025 से नाम हटवाने के लिए थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना से 4,50,000/-में रिश्वत तय हुआ था।इसकी जानकारी परिवादी श्याम कुमार ने एसीबी रांची को लिखित रूप से दी। जिसपर रांची की एसीबी टीम ने बड़े गोपनीय और चतुराई से श्याम कुमार के द्वारा पचास हजार रुपए रिश्वत भिजवाया। रिश्वत की रकम सुलेखा कुमारी सपना के साथ में लेते ही, ताक लगाए एसीबी की टीम लपक कर थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को कब्जे में ले लिया। कोई आना -कानी करने का मौका ही नहीं मिला। खूंटी महिला थाना में ऐसा दूसरी बार हुआ है, पुर्व में भी 2021में महिला थाना प्रभारी मीरा कुमारी एसीबी के हत्थे चढ़ कर जेल भेजी गई है। भ्रष्टाचार का इस प्रकार खुला खेल काफी चर्चा में है। आमजन का विश्वास प्रशासन के प्रति बनाने के लिए स्वच्छ छवि रखना बहुत जरूरी है।

Share this News...