राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

पंचायत चुनाव समय पर हो ताकि अफसर बेलगाम न हो : सुनील गुप्ता

Musaboni. राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत सुरदा क्रॉसिंग चौक पर संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता स्थानीय वार्ड सदस्य सोनाराम मुर्मू ने की, जबकि संचालन वार्ड सदस्या गायत्री सिंह देव ने किया। स्वागत भाषण कृष्णा देव पातर ने किया। अतिथि के रूप में उपस्थित संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीत शर्मा, कोल्हान प्रमंडल प्रभारी बिरसा सोय, पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक सुनील गुप्ता, वरीय इंटक नेत्री मीरा तिवारी, शशि आचार्य, कृष्णादेव पातर, अमल विश्वास, पोटका प्रभारी शहनवाज आलम संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ की। इस दौरान प्रेरणा गाना एवं अतिथियों को माला अर्पण भी किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीत शर्मा ने पंचायत को मजबूती प्रदान करने के लिए ग्रामसभा को सशक्त बनाने का आहवान किया, वही कोल्हान प्रमंडल प्रभारी बिरसा सोय संगठन को मजबूती प्रदान हेतु प्रत्येक चार पंचायत में एक-एक वालंटियर का चयन करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्वी सिंहभूम के जिला संयोजक सुनील गुप्ता ने मुसाबनी ब्लॉक के 50 गांव में संगठन का विस्तार कर आगामी पंचायत चुनाव में पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को भरपूर सहयोग और समर्थन करने का आह्वान किया। उन्होंने पंचायत चुनाव समय पर कराने का आह्वान भी किया ताकि अफसरशाही बेलगाम ना हो। सम्मानित अतिथि के रूप में वरीय इंटक नेत्री मीरा तिवारी एवं शशि आचार्य ने संयुक्त रुप से अधिक से अधिक महिलाओं को पंचायत चुनाव में जीतकर अपनी आवाज बुलंद करने की बात कही। अंत में कृष्णादेव पातर ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की बात कही।
सम्मेलन में सर्वसम्मति से पंचायत चुनाव समय पर होने, पंचायत चुनाव में महिलाओं का अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित, इच्छुक पंचायत उम्मीदवारों को भरपूर सहयोग और समर्थन का प्रस्ताव पारित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने समर्थन किया।
सम्मेलन के अंत में सर्वसम्मति से वार्ड सदस्य सोनाराम मुर्मू को संगठन का मुसाबनी प्रखंड का संयोजक बनाया गया। उपस्थित लोगों ने माला पहनाकर उनको बधाई दी है।
सम्मेलन को सफल बनाने में वार्ड सदस्य तुरी मुंडा, सुभाष पूर्ति, उर्मिला सोरेन,पुडगी मुर्मू,सालगे हेम्बम,मनिका हाॅसदा,जोबा हाॅसदा,जोसना भकत,पानमुनी हेमबम, समाजसेवी बसंत टोपनो, जितेंद्र सिंह देव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Share this News...