आदित्यपुर नगर में मेयर का पद एसटी वर्ग (महिला) के लिये मानगो नगर निगम की सीट अनारक्षित

झारखण्ड निर्वाचन आयोग ने राज्य के नगर निगमों की सीटों के आरक्षण पैटर्न में बदलाव किया है. इसके तहत रांची नगर निगम की सीट पर अब एसटी नहीं, एससी वर्ग (महिला या पुरुष) का चेहरा दिखेगा. इससे संबंधित अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयोग ने आज जारी करते बताया है कि पलामू, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के महापौर सीट के लिए भी फैसला लिया गया है.

अब देवघर नगर निगम की सीट महिला के लिए अनारक्षित कर दी गयी है. धनबाद और चास (बोकारो) नगर निगम सीट भी महिलाओं के लिए (अनारक्षित) तय की गयी है. मेदिनीनगर (पलामू) नगर निगम और गिरिडीह नगर निगम में भी महापौर की सीट अनारक्षित कर दी गयी है. आदित्यपुर नगर निगम (सरायकेला खरसावां) में मेयर का पद एसटी वर्ग (महिला) के लिये जबकि मानगो नगर निगम (पूर्वी सिंहभूम) की सीट अनारक्षित (पुरुष, महिला) कर दी गयी है.
झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण घोषित
आयोग ने गुरुवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। इसमें छह नगर निगम के महापौर के पद अनारक्षित श्रेणी में रखे गए हैं, जबकि एक नगर निगम के महापौर के पद अनुसूचित जाति तथा दो नगर निगम के यह पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किए गए हैं।
इन नगर निगमों में महापौर पद आरक्षित
इसके तहत रांची नगर निगम में महापौर का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। पुरुष तथा महिला दोनों इस पद पर चुनाव के लिए खड़ा हो सकते हैं। वहीं, हजारीबाग नगर निगम तथा आदित्यपुर नगर निगम के महापौर के पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। आदित्यपुर नगर निगम के महापौर के पद महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि हजारीबाग नगर निगम के महापौर के पद पर महिला तथा पुरुष दोनों खड़ा हो सकते हैं। बाकी छह निकायों में महापौर के पद अनारक्षित श्रेणी में रखे गए हैं। नौ नगर निगम में चार नगर निगम के महापौर के पद महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि पांच में पुरुष एवं महिला दोनों चुनाव लड़ सकते हैं। इसी तरह आयोग ने 20 नगर परिषदों के अध्यक्ष पद के भी आरक्षण तय कर दिए।
किस निगम के महापौर के पद किसके लिए आरक्षित
नगर निगम – कोटि जिसके लिए आरक्षित – महिला या अन्य
मानगो अनारक्षित, महिला पुरुष
मेदिनीनगर नगर निगम, पलामू अनारक्षित अन्य
हजारीबाग नगर निगम अनुसूचित जनजाति अन्य
गिरिडीह नगर निगम अनारक्षित अन्य
देवघर नगर निगम अनारक्षित महिला
धनबाद नगर निगम अनारक्षित महिला
चास नगर निगम, बोकारो अनारक्षित महिला
रांची नगर निगम अनुसूचित जाति अन्य
आदित्यपुर नगर निगम, सरायकेला खरसावां अनुसूचित जनजाति महिला
चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम अनुसूचित जनजाति अन्य
चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम अनुसूचित जनजाति महिला
कपालीनगर, सरायकेला खरसावां अनारक्षित महिला
जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम अनारक्षित महिला

Share this News...