Jmm की बैठक में शिबू सोरेन रामदास सोरेन और निर्मल महतो   निर्वाण दिवस एवम शहादत दिवस   मनाने का फैसला

झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की  बैठक आज जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में आगामी अगस्त माह में आयोजित किए जाने वाले झारखंड के तीन अत्यंत महत्वपूर्ण महापुरुषों की निर्वाण दिवस एवम शहादत दिवस को भव्य तरीके से मानने पर चर्चा की गई।  4 अगस्त को झारखंड राज्य के जनक सह पूर्व मुख्यमंत्री  दिशोम गुरु पद्मभूषण शिबू सोरेन  की प्रथम पुण्य तिथि में जिले के सभी गांवों एवम शहर के सभी कस्बों में उनके सम्मान में उनके जीवनी और संघर्ष गाथा के प्रस्तुतीकरण के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके उपरांत 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो  का शहादत दिवस भव्य तरीके से मानने के लिए कदमा उलियान स्थित उनके समाधि स्थल पर एकत्रित होकर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने पर भी सर्वसम्मति बनी।  15 अगस्त को जहां समस्त देश वासी देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहे होंगे, वही इसके साथ ही हम झारखंड मुक्ति मोर्चा के समस्त नेता एवम कार्यकता पार्टी के मजबूत स्तंभ, प्रमुख आंदोलनकारी सह झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रहे स्वर्गीय रामदास सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी मनायेंगे l  कार्यक्रम को भी प्रत्येक पंचायत और प्रखंड स्तर पर भव्य तरीके से मानने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।  बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवम वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने सभी कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा विभिन्न स्तर के जनप्रतिनिधियों यथा पंचायत प्रतिनिधियों वार्ड पार्षद इत्यादि,झारखंड आंदोलनकारियों,वरीय एवम आम कार्यकर्ताओं और पार्टी के विचारधारा से जुड़े आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक को ईचागढ़ की विधायक सह पार्टी की केंद्रीय उपाध्यक्ष सविता महतो,जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी,पोटका के विधायक संजीव सरदार,घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन,केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी,प्रमुख आंदोलनकारी सह वरिष्ठ नेता मोहन कर्मकार,गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी,पूर्व सांसद सुमन महतो,पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू,प्रमोद लाल,शंकर चंद्र हेंब्रम,बाघराय मार्डी,आदित्य प्रधान,सुनील महतो,महावीर मुर्मू,ने भी संबोधित किया और जिला अध्यक्ष के विचारों का पूर्ण समर्थन करते हुए एक तैयारी समिति का गठन करने की बात जिला अध्यक्ष से की गई,जिस पर जिला अध्यक्ष ने भी सहमति जताई । बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहने वाले प्रमुख लोगों में केंद्रीय सदस्य पवन सिंह,जिला उपाध्यक्ष विधासागर दास,ललित मार्डी,प्रणव महतो,सचिव रतन महतो,जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा,जिला संगठन सचिव चंद्रशेखर टुडू,सह सचिव मो जलील,लालटू महतो,अजय रजक,चंद्रावती महतो,प्रीतम हेंब्रम,अभय पाण्डेय,सुशील हेंब्रम,डोमन चंद्र मांझी,काबलु महतो,दल गोविंद लोहारा,फैयाज अहमद खान,अंकित सिंह,गोपाल महतो,प्रह्लाद लोहारा,लक्की सिंह,बंटी सिंह,बिनोद डे,नीता सरकार,झरना पाल,गंगा देवी,सविता दास,सविता सिंह,रजनी दास,दुर्गा बोयपाई,चरणजीत कौर भाटिया,अर्जुन हांसदा,पलटन मुर्मू,असित मिश्रा,दुर्गाचरण मुर्मू,धनंजय करुणामय, मिर्जा सोरेन,फतेह चंद्र टुडू,मो जमील,हरिहर सिंह,बाबू माझी,रमेश मुर्मू,कृपाल सिंह भाटिया,इंदरपाल सिंह भाटिया,परमजीत सिंह,स्वपन राय,राजकुमार सिंह,गोविंदा चालक,जाबिर हुसैन,अजय पाण्डेय, बादल कर्मकार,पाण्डेय प्रधान,विष्णु प्रधान,प्रभात सिंह,मनोज तांती,अधिवक्ता कृष्ण कुमार गुप्ता,चंदन महतो,चंदन लाल समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this News...