IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बने क्रिस मॉरिस राजस्थान ने 16.25 करोड़ में खरीदा

चेन्नई

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के लिए नीलामी चेन्नई में जारी है। 292 शॉर्टलिस्टेड प्लेयर्स में से 61 के लिए बोली लगाई जा रही है। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा। वे लीग के इतिहास के नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा। युवी को 2015 सीजन के लिए दिल्ली ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था।
मॉरिस की बेस प्राइज 75 लाख रुपए रही। वे इस प्राइज से 21 गुना ज्यादा कीमत में बिके। मॉरिस ने 218 टी-20 मैच में 151.02 के स्ट्राइक रेट 1764 रन बनाए। साथ ही 270 विकेट भी लिए हैं। राजस्थान ने इन्हें ऑलराउंडर और फिनिशर के तौर पर लिया है।
तेज गेंदबाज चेतन सकरिया को राजस्थान ने 1.20 करोड़ रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइज 20 लाख रुपए थी। उन्होंने अब तक ओवरऑल 16 टी-20 में 28 विकेट लिए।
पेसर लुकमान मेरीवाला को बेस प्राइज 20 लाख रुपए पर दिल्ली ने खरीदा।
ऑलराउंडर मोहम्मद अजहरुद्दीन को बेंगलुरु ने बेस प्राइज 20 लाख रुपए में खरीदा।
विकेटकीपर शेल्डन जेक्शन को कोलकाता ने बेस प्राइज 20 लाख रुपए में खरीदा।
विकेटकीपर विष्णु विनोद को बेस प्राइज 20 लाख रुपए में दिल्ली ने खरीदा।
क्यों महंगे बिके मैक्सवेल
टी-20 में मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट 152.05 का है। उन्होंने 331 छक्के और 529 चौके जमाए हैं। IPL में उन्होंने 82 मैचों में 1505 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट 154.67 का है। इसमें 91 छक्के और 118 चौके शामिल हैं। टी-20 में अब तक उन्होंने 108 विकेट भी लिए। बिग बैश लीग के पिछले सीजन में मैक्सवेल ने 14 मैच में 379 रन बनाए थे। 17 छक्के लगाए और स्ट्राइक रेट 143 का रहा था।
इन खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीददार
सबसे पहले करुण नायर का नाम पुकारा गया। 50 लाख बेस प्राइज वाले इंडियन प्लेयर को किसी ने नहीं खरीदा।
1.50 करोड़ बेस प्राइज वाले इंग्लिश प्लेयर एलेक्स हेल्स को भी किसी ने नहीं खरीदा।
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरॉन फिंच को किसी ने नहीं खरीदा। उनकी बेस प्राइज 1 करोड़ रुपए रही।
भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह को कोई खरीदार नहीं मिला। उनकी बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए थी। वे पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे।
13 राउंड के बाद तेज रफ्तार से होगी नीलामी
ऑक्शन की शुरुआत के 2 राउंड में 14 बड़े खिलाड़ियों (मार्की प्लेयर्स) के बाद बल्लेबाजों, ऑलराउंडर्स, विकेटकीपर्स और बॉलर्स पर बोली लगेगी। सभी 292 में से सिर्फ 10 खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपए की बेस प्राइज के स्लॉट में रखा गया है। 13 राउंड और 87 प्लेयर्स के बाद नीलामी तेज रफ्तार से होगी।

Share this News...