मंत्री जोबा मांझी ने चाईबासा में फहराया तिरंगा

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन मैदान चाईबासा में आयोजित किया गया। सूबे की महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री जोबा मांझी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और जिले की जनता को संबोधित किया। उन्होंने पैरेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती मांझी द्वारा जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों,कर्मचारियों,खिलाड़ियों छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गई। कार्यक्रम में आयुक्त मनोज कुमार, डीआईजी अजय लिंडा, उपायुक्त अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर सहित जिले के गणमान्य लोग एवं आम जनता उपस्थित थे।

Share this News...