झारखंड भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम की ताजपोशी के अवसर पर जमशेदपुर से बड़ी संख्या में सिख समाज के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग रांची पहुंचे। इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधियों ने श्री आलम का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
श्री आलम को अंग वस्त्र तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर सरदार सतबीर सिंह सुमो ने कहा कि ताजदार आलम को प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने से अल्पसंख्यक समाज में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने तथा पात्र लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सिख, मुस्लिम, ईसाई, जैन, बौद्ध एवं पारसी सहित सभी अल्पसंख्यक समुदायों की भागीदारी और सम्मान लोकतांत्रिक एवं सामाजिक समरसता का महत्वपूर्ण आधार है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारी उपस्थिति रहे । झारखंड बीजेपी संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, पूर्व अल्पसंख्यक अध्यक्ष अनवर हयात एवं पूर्व अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष कमाल खान सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जमशेदपुर से पहुंचे प्रमुख सिख प्रतिनिधि
इस अवसर पर जमशेदपुर से करमजीत सिंह, कुलवंत सिंह, हैप्पी सिंह, अवतार सिंह, जसवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे ,हरजीत सिंह हैप्पी सिंह सहित कई सिख समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं सनी खान, रजत जी , बलबीर सिंह जी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
