रांची: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष ताजदार आलम ने रांची स्थित अपने कार्यालय में आज पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह अपने समर्थकों के साथ रांची गए थे। जहां उनके पदभार समारोह कार्यक्रम में उन्होंने अपनी टीम के साथ हिस्सा लिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह रिंकू , प्रदेश कार्य समिति सदस्य बलवीर सिंह बबलू, दलजीत सिंह मुन्ना खान रणजीत सिंह कुलदीप सिंह महासचिव बरयाम सिंह बिरसानगर के बलजीत सिंह कुंदन सिंह आदि मौजूद थे।
