झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के नेताओं ने गिरिडीह में दिवंगत मंत्री सुदीब्य की दी श्रद्धांजलि

झामुमो के दिवंगत नेता सह झारखंड सरकार के मंत्री स्वर्गीय सुदीब्य कुमार सोनू को आज पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। झामुमो नेता जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में गिरिडीह में आयोजित उनके श्राद्ध कार्यक्रम में एकत्रित होकर पहुंचे । वहाँ पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत उनकी शोकाकुल धर्मपत्नी समेत अन्य परिजनों से भी मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार, घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, वरिष्ठ नेता बंटी सिंह, प्रीतम हेंब्रम, सुशील हेंब्रम, इजाजुल हक, फैयाज अहमद खान, बाबू भाई, बबलू अख्तर, मो. आशिफ, पिंटू लाल, चंदन लाल समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this News...