शादी के बंधन में बंधने के लिए जयपुर पहुंचे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर?

  •  दिसंबर 30, 2020   
शादी के बंधन में बंधने के लिए जयपुर पहुंचे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर? जानें क्या है सच

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी इसी साल 2020 में होने वाली थी लेकिन रणबीर के पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद दोनों की शादी अनिश्चित काल के लिए टाल दी गयी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी इसी साल 2020 में होने वाली थी लेकिन रणबीर के पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद दोनों की शादी अनिश्चित काल के लिए टाल दी गयी। कैंसल हुई शादी को लेकर अनुमान था कि शादी दिसंबर में हो सकती हैं लेकिन दोनों के परिवार की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया।

अब मुंबई एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर के साथ उनकी मां नीतू सिंह और आलिया भट्ट को स्पॉट किया गया। मीडिया के कैमरों में दोनों की तस्वीरें कैद हो गयी। दोनों को साथ एयरपोर्ट पर देख कर लोगों ने अनुमान लगाया की दोनों साथ में न्यू ईयर सेलेब्रेट करने के लिए निकले हैं लेकिन अब खबरें ऐसी आयी है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को जयपुर में भी स्पॉट किया है।

जयपुर में साथ देखें जानें के बाद सोशल मीडिया पर यह खबरें वायरल हो रही हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के लिए जयपुर गये हैं। सोशल मीडिया पर फैंस काफी तरह की चीजें लिख रहे हैं। अब यह खबरें कितनी सच हैं इसके बारे में भी हम आपको बताते हैं।

बॉलीवुड कपल अलिया-रणबीर की शादी को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी परिवार व पीआर की तरफ से जारी नहीं की गयी है। हाल ही में एक सोशल मीडिया लाइव में आलिया भट्ट ने साफ कहा था कि वह अभी केवल 25 साल की है ऐसे में अभी उनकी शादी की उम्र नहीं हैं। रणबीर कपूर एक बड़े सेलेब्रिटी है ऐसे में चोरी-चुपे शादी करने वाली कोई बात नहीं है। उनके फैंस को दोनों के शादी के बंधन में बंधने का इंतजार है। उम्मीद है कि वह अपनी शादी की खबरें अपने फैंस के साथ जरुर शेयर करेंगे।

Share this News...