जमशेदपुर, 20 मई (रिपोर्टर) : समय कंस्ट्रक्शन के निदेशक अनुप रंजन ने आरोप लगाया कि आदित्यपुर स्थित जमालपुर मौजा अंतर्गत निर्माणाधीन परियोजना ‘द सफायर’ का निर्माण पूरी तरह अवैध भूमि पर हो रहा है. इसमें राशि का निवेश करनेवाले बैंक व खरीददारों की जमा पूंजी फंस सकती है. वे आज साकची के एक होटल में पत्रकार वार्ता में उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने पूर्व में भी बैंकों के साथ पत्राचार कर चुके हैं, लेकिन कुछ बैंक के अधिकारी अपने निजी स्वार्थ के कारण ग्राहकों को ऋण मुहैया करा रहे हैं.
श्री रंजन ने दावा किया कि ‘द सफायर’ में उपयोग किये जा रहे जमीन में 3.97 एकड़ जमीन उनसे (अनुप रंजन) से संबंधित है. इस भूखंड का खाता संख्या, प्लॉट संख्या भी साझा की. बताया कि उक्त जमीन का एकरारनामा उन्होंने नुनीबाला दास, बेला रानी दास, वीणापानी दास एवं शिवानी दास से गत 30 अगस्त, 2016 को किया था तथा भौतिक कब्जा भी लिया था. परंतु भूमि का बंटवारा परिवार के बीच नहीं हुआ था, जिसकारण जमीन मालिकों द्वारा अपना शेयर बिना बंटवारा का रजिस्ट्री करने पर असहमति जताई. उनका कहना था कि उन्होंने बंटवारा हेतु न्यायालय में वाद (संख्या सूट नं. 39/2013) है. इसका पहला निर्णय गत 29 मई, 2019 में आया और न्यायालय ने सभी के बीच जमीन का बंटवारा करने हेतु सर्वे नोइंग प्लेजर कमिश्नर की नियुक्ति का आदेश दिया. इसी अंतराल में समय होम्स द्वारा अनाधिकृत रुप से और निबंधन पदाधिकारियों से वाद संबंधित बातों को छिपाते हुए वर्ष 2016 में ही 8 लोगों से पूरी जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई तथा धन-बल के सहारे जमीन पर कब्जा भी कर लिया गया. पत्रकार सम्मेलन में रंजीत बेज व अनिल कुम्हार भी मौजूद थे.
