ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने को भाजपाइयों ने किया रक्तदान

शुक्रवार, जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत गोलमुरी क्षेत्र के भाजपाइयों ने शुक्रवार को बिस्टुपुर स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया। शुक्रवार सुबह जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार के संग मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वैक्षिक रक्तदान किया। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कुल 53 यूनिट रक्त संग्रह किए गए। ज्ञात हो कि शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों के उचित उपचार हेतु ब्लड बैंक द्वारा रक्त की कमी की आशंका व्यक्त करते हुए विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से रक्तदान की अपील की थी। इस अपील को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने गोलमुरी मंडल के कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा, जिसे कार्यकर्ताओं ने स्वीकार करते हुए रक्तदान किया। शुक्रवार को 31 वीं बार रक्तदान करने वाले जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आह्वान किया है कि देश जब संकट के दौर से गुजर रहा है तो पार्टी के कार्यकर्ता मानवीय कार्य में खुद को शामिल करें। उनके इस आह्वान पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान जैसे महान कार्य से समाज व देश की सेवा कर खुद को आदर्श कार्यकर्ता के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी राजनीतिक कार्यों के संग मानवीय कार्यों में भी अग्रणीय होकर समाज के लिए कार्य करती है, शहर में रक्त की पर्याप्त मात्रा हो इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान हेतु सदैव तैयार हैं। रक्तदान के दौरान कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखते हुए ब्लड बैंक ने समुचित व्यवस्था की थी। ब्लड बैंक प्रबंधन ने भाजपा के इस योगदान के प्रति आभार जताया। ब्लड बैंक की ओर से वाहन की व्यवस्था की गई थी,रक्तदान का अभियान कल भी जारी रहेगा,कल संध्या बेला में 5.30 बजे कर्यकर्ता रक्तदान करेंगे,इच्छुक कार्यकर्ता ससमय ब्लड बैंक पहुँचने का कष्ठ करे।

रक्तदान करने वालों में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, मुकेश चौधरी, अशोक सामंत, अनूप दीपू वर्मा, राकेश राव, ज्योति अधिकारी, अमिश अग्रवाल, दीपक सिंह, राजेश कुमार, बंटी सिंह, मुकेश पांडेय, सन्नी चौहान, लक्ष्मण बेहरा, नरेंद्र सिंह पिंटू, रविन्द्र घोष, भरत बेहरा, राजेश कुमार, बलबीर सिंह बबलू, जयदीप मुखर्जी, संतोष बुता, परविंदर सिंह, दीपक मुखर्जी, रोमी सिंह, सेठी सिंह, गुरजीत सिंह, रंजीत सिंह, प्रेम सिंह, दलजीत सिंह, निखिल सिंह, स्वागत अधिकारी, सोनू कुमार, संतीश कुमार समेत अन्य शामिल थे।

Share this News...