बारी मुर्मू बनी चेयरमैन व पंकज सिन्हा उपाध्यक्ष

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी की जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष बारी मुर्मू ने आज हुए चुनाव में जिला परिषद अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की. वहीं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा परसुडीह मंडल के पूर्व अध्यक्ष पंकज सिन्हा ज़िला परिषद उपाध्यक्ष के रूप में चुने गए. दोनों ही पदाधिकारी को विजेता घोषित होने पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) विजया जाधव ने प्रमाण पत्र सौंपा. इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सह एडीएम नंद किशोर लाल, ज़िला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा भी मौजूद थे.
इसके पूर्व उपायुक्त कार्यालय सभागार में सभी नवनिर्वाचित पार्षदों ने शपथ ली, जिसके बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई. बारी मुर्मू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी डुमरिया की पार्षद पार्वती मुंडा को हराया. ज्ञात हो कि बारी मुर्मू ने जिला परिषद संख्या 10 की पार्षद हैं. उनकी जीत से समर्थकों में खुशी देखी गयी.

Share this News...