सरायकेला खरसावां के चार योग साधको को हरिद्वार में मिला योग शिक्षक का प्रमाण-पत्र

हरिद्वार, 5 अक्टूबर : पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में 1 से 5 अक्टूबर 2026 तक पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में आयोजित पांच दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में झारखंड प्रांत से आए योग साधकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर सरायकेला-खरसावां से इंजीनियर बिपेंद्र कुमार राय, प्रमोद सिंह, दिनेश चौधरी एवं जीतेंद्र कुमार ने प्रशिक्षण पूर्ण कर योग शिक्षक प्रमाण-पत्र प्राप्त किया।
इंजीनियर बिपेंद्र कुमार राय ने कहा कि “योग से होगा स्वस्थ भारत” के संकल्प के साथ सरायकेला-खरसावां सहित पूरे झारखंड में योग का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। हर घर और बच्चों तक योग पहुंचाकर स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

Share this News...