चार दिवसीय एपीएल मैच का मिस इंडिया 2026 नीतू अग्रवाल ने किया उदघाटन,
झुमरी तिलैया – महाराजा अग्रेसन जयंती को लेकर 8 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत अग्रवाल समाज ’झुमरी तिलैया में एपीएल प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य शुभारंभ जीनी स्पोर्ट्स एकेडमी में शुरू हुआ। गणेश वंदना के साथ बच्चों ने कार्यक्रम की शुरूआत की और इसके बाद मशाल हस्तांतरण पुराने परियोजना टीम ने नये परियोजना निर्देशक टीम को किया। दीप प्रज्जवलन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मिस इंडिया 2026 नीतू अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि अग्रवाल समाज के द्वारा एकता और मनोरंजन के तहत यह खेल प्रतियोगिता मिल का पत्थर साबित होगी। आज के व्यस्त जीवनशैली में परिवार के साथ लोग समय नहीं बीता पाते और ऐसे में परिवारिक व सामाजिक रिश्ते मजबूत होगें, बल्कि खेल के जरिये शारीरिक व स्वास्थ्य बेहतर रहता है। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें 6 युवाओं , 2 महिला और 2 बच्चों की टीमें शामिल हैं।
पहले दिन का मैच का टीम एवं समय सारिणी एवं मुकाबले इस प्रकार रहे –
पहला मैच- आनंद विहार रॉयल बनाम तुलस्यिान मेटल लिमिटेड
’दुसरा मैच – रन रॉकेट बनाम सुपर लायन्स
तीसरा मैच- टाटा मोटरर्स चलैजेर्न्स बनाम कामधेनु क्यूनीस
चौथा मैच – तस्वी इन्ट्रो सुपरगेन्स बनाम आरके नाइटस्य
पॉचवा मैच – जेडीआई बनाम सनमार्ग वरियर्स
*सामाजिक सहभागिता और विशेष पहल*
टूर्नामेंट में खेल के साथ-साथ समाज को जोड़ने वाले कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ’ ’पासिंग द बैटनश् इसके माध्यम से नई पीढ़ी को जिम्मेदारी, संस्कार और नेतृत्व की विरासत सौंपी जा रही है।
ऑनर बोर्ड समाज के उल्लेखनीय योगदानकर्ताओं को सम्मानित करने के अलावा’ दर्शकों व क्रिकेट प्रेमियों के मनोरंजन एवं सहभागिता के लिए मार्ग दर्शन कर रही है। इस कार्यक्रम में प्रबंधन टीम मे अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कैलाश चौधरी, सचिव संजीव खेतान, जयंती संयोजक मनोज पिलानिया, अंकित चौधरी, नेहा हिसारिया’ सारिका लड्डा’ के मार्गदर्शन व संरक्षण में हो रहा है।
आयोजन को भव्य रूप देने में परियोजना निर्देशक ’विजय बजाज, अंकित खेतान, मिशांक केडिया, मिहिर खेतान, हर्षित सिंघानिया अर्पित सिंघानिया शैलजा केडिया, रिचा खाटुवाला के नेतृत्व में हो रहा है।
टीम ओनर्स एवं प्रायोजक के रूप में योगदान देने वाले ऑनर्स आशीष खेतान, अमित अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, मोहक सुल्तानिया, अमित तुलस्यान’ गणेशु अग्रवाल’ शामिल हैं। मीडिया प्रभारी अरविंद चौधरी’ व महावीर खेतान’ ने यह जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक ’बंदना स्वीट्स हैं। इधर टुर्नामेंट को लेकर खेलप्रेमियों में भारी उत्साह है।
पिच पर उतरी बहुऐं लगाये गगणचूँबी छक्के
एपीएल मैच ने यह साबित कर दिया कि बहुए सिर्फ चोका चुल्हे तक सीमित नहीं है बल्कि मैदान पर बडी बडी टीमों के भी छक्के छुडा सकती है। जहॉ एक खेल मैदान में समाज के बहुऐं घूँघट और साडी की परवाह छोड मैच के ड्रेस मे मैदान के चारो तरह चौके और छक्के की बरसात लगाने का नजरा देखने लायक रहा। मैच में बहुओं का तालमेल कैच पकडने की फुर्ति और बल्लेबाजी किसी भी पेशेवर किक्रेटर से कम नहीं। जीनी स्पोटर्स का माहौल किसी अंतराष्ट्रीय मैच से कम नहीं था। जहॉ हर एक बाउन्ड्री पर पुरा कैंपस चौके और छक्के के तालियों पर गुंज उठ रहा था। मैच में जब बहुऐं बल्लेबाजी करने उतरी तब विपक्षी टीम को कमजोर आंकने की गलती की लेकिन जैसी ही मैच आगे बढा बहुऐं भी मैदान का लाज रखते हुए गेंदबाजी के साथ उसे कई बार सीमा रेखा चौके और छक्के पर पहुॅचाया। उनकी बल्लेबाजी देखकर मैदान में मौजूद दर्शक दिर्घा बैठे सासु मॉ परिवार के साथ-साथ समाज के लोगों ने उत्साहवर्धन किया और साबित कर दिया कि खेल और जोश का उम्र सीमा से कोई लेना देना नहीं होता है।
बच्चों ने खेल में बांधा समां युवाओं ने दिखायी तुफानी रफ़्तार
एपीएल में बच्चों के लिए मैच सबके लिए मनोरंजन का केन्द्र बिन्दु रहा। वहीं दुसरी ओर युवाओं की टीम कडे मुकाबले में रोमांचक को चरम पर पहुॅचा दिया। तेज तर्रार फिल्डर और विकेट के बीच दौडती युवाआं की टोली के मैच के हर ओवर में सस्पेंस बनाये रखा। इस तरह समाज को एक जुट करने बेहतरिन प्रयास खेल के जरिये सामने लाया गया। समाज के महिलाओं , बच्चो को एक बडा मैच देना और भीतर छिपी खेल प्रतिभाओं को बाहर लाना यह साबित कर दिया कि तीसरी और चौथी पीढी का संगम एक एतिहासिक छन बना है और 7 अक्टुबर को समाज के बुजुूर्ग भी इस मैच में बल्ला और बॉल थाम कर मैच को अंतिम क्षण तक पहुंचने तक प्रेरणादाई साबित होगी।
