टाटा स्टील यू आई एस एल में बंपर बोनस, 686 कर्मचारियों के बीच बटेंगे 7.37 करोड़

जमशेदपुर। टाटा स्टील यू आई एस एल प्रबंधन ने कर्मचारियों के बोनस की घोषणा कर दी है। इस बार भी प्रबंधनने कर्मचारियों को जुस्को श्रमिक यूनियन के कार्यकाल की अवधि खत्म होने के बावजूद भी बिना कोई समझौता के बंपर बोनस दिया है। 686 कर्मचारियों के बीच 7.37 करोड रुपए बटेंगे।
टाटा स्टील यूआआईएसएल ने आज वर्ष 2021-22 के अपने कर्मचारियों को 7.37 करोड़ रुपये के वार्षिक बोनस देने की घोषणा की कर्मचारियों के बेहतर कामकाज को देखते हुए बंपर बोनस दिया है। बोनस फार्मूले के आधार पर बोनस की राशि 7.23 करोड़ रुपए बन रहा था लेकिन प्रबंधन ने कर्मचारियों के अप्रैल से जून 2021के महीने तक किए गए कठिन कार्य को देखते हुए बोनस की राशि को बढ़ाते हुए 7.37 करोड़ रुपए किया है। दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले ही जल्द कर्मचारियों के बैंक खाते में बोनस की राशि भेज दी जाएगी।

Share this News...