झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी का रविवार की मध्यरात्रि लगभग 1 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं परिचितों के बीच शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी पूज्य माताजी की अंतिम दर्शन की व्यवस्था सोमवार को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास पर की जाएगी।
उनकी अंतिम यात्रा सोमवार दोपहर 1 बजे घोड़ाबांधा स्थित आवास से स्वर्णरेखा बर्निंग घाट, भुइयांडीह, जमशेदपुर के लिए प्रस्थान करेगी।
*91 वर्ष की आयु में निधन हो गया।*
पिछले कई सालो से उनकी तबियत खराब थी और तबीयत अधिक बिगड़ने पर 14 नवंबर 2026 को उन्हें जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उनका अंतिम संस्कार जमशेदपुर के भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा घाट पर किया जाना है।
*अर्जुन मुंडा ने सोशल मिडिया हेंडल मे यह जानकारी दी.
