सरायकेला खरसावां जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व झारखंड आंदोलनकारी ने मुख्यमंत्री का किया आभार प्रकट

चांडिल : सरायकेला खरसावां के जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो व उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि सह झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो ने झामुमो नीत हेमंत सोरेन सरकार द्वारा झारखंड के मूल निवासियों का बहुप्रतीक्षित मांग 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति को कैबिनेट में पारित करने के खुशी में राज्य के मुख्यमंत्री व अन्य सभी मंत्रियों का आभार प्रकट किया। इस संबंध में झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो ने कहा कि झारखंड प्रदेश के आदिवासी-मूलवासियों का बहुप्रतीक्षित मांग 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनके मंत्रिमंडल ने कैबिनेट में पारित किया। यह झारखंड वासियों के लिए विकास का नया दौर लेकर आयेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनके मंत्रिमंडल को झारखंड वासियों की तरफ से हार्दिक धन्यवाद। सरायकेला खरसावां के जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि 21 साल बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है उसके लिए धन्यवाद। 14 सितंबर का दिन झारखंड के आदिवासी-मूलवासियों के लिए स्वर्ण अक्षरों से अंकित करने का ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि जिस आशा और उम्मीद के साथ जनमानस ने हेमंत सोरेन को चुनाव के समय चयन किया उस पर वे खरा उतरें। मुख्यमंत्री ने पारा शिक्षक, सेविका, सहायिका, पुलिस कर्मियों आदि को उनके मांग के अनुरूप अधिकार देने का काम किया और आगे भी राज्य के विकास के लिए अनेक योजनाएं लागू करेंगे। 1932 खतियानी आधारित स्थानीय नीति को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र में नौंवी अनुसूची में शामिल कराने का कानूनी प्रक्रिया से कार्य कर रहे हैं। जिप उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंडीयों के हित में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब यह प्रदेश विकास के पथ पर द्रुतगति से अग्रसर होगा।

Share this News...