जमशेदपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित श्रीलेदर्स शोरूम के मुख्य द्वार पर श्रीलेदर्स के पार्टनर एवं समाजसेवी शेखर डे ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए संघर्ष और बलिदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस और मास्टर दा सूर्य सेन के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान को विशेष रूप से स्मरण किया गया। शेखर डे ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग, साहस और देशप्रेम आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र और समाज की प्रगति में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में श्रीलेदर्स के कर्मचारी बरुण डे, सुभाष त्रिपाठी, सोमनाथ और अनीता समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
