बीजेपी में शामिल हुईं Sibu Soren की बड़ी बहू सीता सोरेन, बनाई जा सकती हैं लोक सभा उम्मीदवार

झामुमो एमएलए और पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू और जामा से विधायक सीता सोरेन भाजपा में शामिल हो गयीं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने सीता सोरेन को भाजपा की सदस्यता दिलायी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी उपस्थित थे।

कयास यह भी लगाये जा रहे हैं कि सीता सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के साथ ही पार्टी उन्हें राजमहल से चुनावी अखाड़े में उतार सकती है। कयास इस बात के भी है कि उनकी बेटी जयश्री सोरेन को लोक सभा चुनाव मे बीजेपी उतार सकती हैं। आज सीता सोरेन की दोनों बेटियां उनके साथ थीं।बता दें कि जेएमएम के अध्यक्ष शिबू सोरेन को अपना इस्तीफा सौंपते हुए विधायक और घर की बहू सीता सोरेन ने अपनी खूब पीड़ा व्यक्त की है। इस्तीफे की चिट्ठी लिखते हुए सीता सोरेन ने अपने आप को परिवार और पार्टी से नजरअंदाज किये जाने का गंभीर आरोप लगाया है। राजनीतिक पंडितों का यह भी मानना है कि सीता सोरेन के साथ बीजेपी की बातचीत पिछले छह महीने से चल रही थी, लेकिन रंग तब भर गया जब चम्पाई सोरेन मंत्रिमंडल में सीता सोरेन की जगह बसंत सोरेन को जगह दी गयी। बस यहीं से दिल टूट गया सीता सोरेन का। अब आगे गीता के बाद सीता की सियासी चाल पर सबकी निगाहें जरूर टिकी रहेंगी।

झामुमो ने सीता सोरेन के पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया एप एक्स हैंडल पर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है।

झामुमो ने लिखा कि हमारे झामुमो परिवार में सीता सोरेन ब्याह कर आईं थी। वे आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बड़ी बहू हैं एवं आदरणीय स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं। रामायण याद दिलाते हुए लिखा कि प्रकांड ज्ञानी रावण ने मां सीता का अपहरण किया था। आपकी बात से तो यह तत्पर्य निकलता है कि झारखंड लंका है? अर्जुन मुंडा से लेकर विद्युत वरण महतो एवं आपके कई अन्य गणमान्य नेतागण इसी झामुमो से निकले हैं। सीता सोरेन को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

सीता सोरेन जी ब्याह कर आयीं थी हमारे झामुमो परिवार में।

वे आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बड़ी बहू हैं, एवं आदरणीय स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी की पत्नी हैं।

और रामायण याद करिए:

माँ सीता का अपहरण किया था – प्रकांड ज्ञानी रावण ने।

आपका बात से तो यह तत्पर्य निकलता है कि झारखंड… https://t.co/4OnOoO9ckI

Share this News...