सीता सोरेन का जेएमएम से इस्तीफा, विधायकी भी छोड़ी,भाजपा में शामिल होने की अटकलें

झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक और शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता स्वयं में पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफा के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हैं।बताया जाता है कि हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद के बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद से वे नाराज चल रही थी। उनको उस वक्त मनाने का प्रयास भी हुआ था तब तो वे शांत रही मगर बताया जाता है कि मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिलने के कारण उनकी नाराजगी बनी रही और आज उन्होंने पार्टी और विधानसभा की सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया। लोकसभा चुनाव की तिथियां की घोषणा होने के बाद यह झारखंड की राजनीति में एक बहुत बड़ा घटनाक्रम है।

Share this News...