भारी भीड़ के चलते अनंत सिंह की घुड़दौड़ रोकी गई, अब कल फाइनल

पटना

मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता को भारी भीड़ के चलते बीच में ही रोकना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई है। अब घुड़दौड़ का फाइनल गुरुवार को कराया जाएगा। मोकामा के नदवां गांव में आयोजित इस प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ इतनी अधिक हो गई कि आयोजकों को रेस रोकने का फैसला लेना पड़ा। इसके बाद मैदान खाली कराने की कार्रवाई शुरू की गई।

जानकारी के मुताबिक, घुड़दौड़ देखने के लिए एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई लोग रेस देखने के लिए बिजली के टावर पर चढ़ गए थे। मैदान के आसपास भी लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से प्रतियोगिता को आगे जारी रखना मुश्किल हो गया। अब गुरुवार को फाइनल मुकाबला कराया जाएगा।
हॉर्स रेस के विजेता को मिलेगी थार

दरअसल, अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी बुधवार को उनके पैतृक गांव नदवां में ऋषिकेश कुमार के साथ होनी है। शादी समारोह से पहले घुड़दौड़ का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के विजेता को थार गाड़ी देने का ऐलान किया गया है। वहीं, दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को बाइक और तीसरे स्थान पर आने वाले को स्कूटी दी जाएगी। पुरस्कारों को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह था। घुड़दौड़ के अलावा शादी समारोह में हेलिकॉप्टर से आने वाले मेहमानों को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग जुटे। मेहमानों के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग देखने के लिए अलग से भीड़ जमा हो रही है। इसके लिए तीन हेलीपैड तैयार किए गए हैं। अनंत सिंह खुद भी मंच पर खड़े होकर घुड़दौड़ देखते नजर आए।
25 बीघे में सजाया गया पंडाल

शादी समारोह को भव्य बनाने के लिए करीब 25 बीघे में पंडाल तैयार किया गया है। वीआईपी और आम मेहमानों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। विधायक का दावा है कि चार लाख से अधिक लोगों के भोजन का इंतजाम किया गया है। इसके लिए 300 से ज्यादा चूल्हे लगाए गए हैं और करीब 500 हलवाई व कारीगर खाना और मिठाइयां बनाने में जुटे हैं।\\

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले आयोजित घुड़दौड़ देखने के लिए एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचने का दावा है। कई लोग बिजली के टावर पर चढ़ गए। हेलिकॉप्टर की लैंडिंग देखने के लिए भी भीड़ जुटी। विजेता को थार, दूसरे को बाइक और तीसरे को स्कूटी मिलेगी।

अनंत सिंह की घुड़दौड़ देखने उमड़ी लाखों की भीड़

पटना के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले आयोजित घुड़दौड़ देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दावा है कि रेस देखने के लिए एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचे। भीड़ का आलम यह रहा कि कई लोग घुड़दौड़ देखने के लिए बिजली के टावर पर चढ़ गए। वहीं, हेलिकॉप्टर से आने वाले मेहमानों की लैंडिंग देखने के लिए भी अलग से बड़ी संख्या में लोग जुटे। अनंत सिंह खुद मंच पर खड़े होकर घुड़दौड़ का नजारा देखते नजर आए।

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी आज उनके पैतृक गांव नदवां में ऋषिकेश कुमार के साथ होनी है। शादी से पहले आयोजित घुड़दौड़ में जीतने वाले को थार गाड़ी देने का ऐलान किया गया है। दूसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को बाइक और तीसरे स्थान पर रहने वाले को स्कूटी मिलेगी। शादी समारोह को लेकर गांव में कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। इस आयोजन में बड़ी संख्या में मेहमानों के साथ आम लोगों के पहुंचने की संभावना है।
शादी में 4 लाख लोगों के खाने की व्यवस्था

शादी को भव्य बनाने के लिए करीब 25 बीघे में पंडाल तैयार किया गया है। वीआईपी मेहमानों के लिए अलग व्यवस्था की गई है, जबकि आम लोगों के लिए भी बड़े स्तर पर भोजन का इंतजाम है। खाने के लिए 30 स्टॉल लगाए गए हैं। विधायक अनंत सिंह का दावा है कि शादी में चार लाख से ज्यादा लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए 300 से अधिक चूल्हे लगाए गए हैं और करीब 500 हलवाई व कारीगर खाना तथा मिठाइयां तैयार करने में जुटे हैं।
दूसरे राज्यों से भी बुलाए कारीगर

बिहार के अलावा दूसरे राज्यों से भी कारीगर बुलाए गए हैं। भोज में रसगुल्ला, गुलाब जामुन और लालमोहन समेत कई तरह की मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। दावा है कि 30 लाख से ज्यादा गुलाब जामुन बनाए जा रहे हैं। वीआईपी और आम मेहमानों के लिए खाने की वैरायटी एक जैसी रखी गई है।
हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए 3 हेलीपैड बनाए

हेलिकॉप्टर से आने वाले मेहमानों के लिए तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। इनकी लैंडिंग देखने के लिए भी लोगों की भीड़ जुट रही है। बारात के साथ 151 गाड़ियों का काफिला आने की चर्चा है। वहीं, अनंत सिंह ने अपने दामाद को उपहार में डिफेंडर कार दी है। शादी में समधी मिलन के लिए दो हाथियों की व्यवस्था की गई है। अनंत सिंह हाथी पर सवार होकर समधी मिलन करेंगे।

Share this News...