सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा हुआ झंडोत्तोलन

जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा 76वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर चैम्बर भवन परिसर में झंडातोलन किया गया। पूर्वाहन 10:00 बजे सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आनद मूनका ने झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के वक्त बाल भारती विद्यालय के छात्रों द्वारा बैंड बजा कर राष्ट्रगान गाया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चैम्बर परिसर को आकर्षक विधुत सज्जा से सजाया गया है।

स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आंनद मूनका ने कहा कि हम सबो के पूर्वजों ने अपने बलिदान की जो आहुति दी है, उसके प्रति हम सबो का यह कर्तव्य है कि हम सजक रहे, सचेत रहे। उन्होंने कहा कि खुद को तिल-तिल जलाकर देश में आजादी का सूर्योदय करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व देश की रक्षा हेतु सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर जवानों को नमन करता हूँ। आज भारत की संस्कृति,जीवंत लोकतांत्रिक परंपरा व 75 साल की उपलब्धियों पर गर्व करने का दिन है। इस कालखंड में देश ने बहुत कुछ देखा और आज विकास की नई गाथा लिख रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हमारा देश यूं ही विकास की राह पर चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा देश फिर से विश्वगुरू बनेगा और दुनिया को एक नई राह दिखायेगा। उन्होंने कहा की स्वतंत्रता हमे अंग्रेजों से गुलामी से मिली परंतु हमे स्वतंत्रता अपने अहंकार से, अपने ईर्ष्या से, अपने अतिमहत्वकांक्षा से इन सबो से भी स्वतंत्रता अपने आप से भी लड़कर लेना होगा। उन्होंने कहा ही हमलोग जोबसीकेर्स हो गए है जोबगिवर्स के जगह, व्यापारी उद्यमियों की पुरानी परंपरा है की हम जोबगिवर्स बने जोबसीकेर्स के जगह। उन्होंने कहा की हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस बनाया जाता है परंतु इस वर्ष बहुत ही खास है क्योंकि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव बना रहा है।

पूर्व अध्य्क्ष मुरलीधर केडिया, गौतमचंद गोलछा, निर्मल काबरा,सुरेश सोंथालिया, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स नितेश धूत, उपाध्यक्ष टैक्स एंड फाइनेंस दिलीप गोलछा, उपाध्यक्ष पीआरडब्ल्यू मुकेश मित्तल, कोषाध्य्क्ष किशोर गोलछा ,सीए रमाकांत गुप्ता ने भी स्वतंत्रता दिवस पर सुभकामना संदेश दिया।

झंडोत्तोलन कार्यक्रम के मौके पर भरत मकानी,अनिल मोदी, पीयूष चौधरी,मोहित मुनका, विष्णु गोयल, मुकेश मित्तल, दिलीप मुरारका, बीएन शर्मा, राजेश अग्रवाल माधुरी, ओमप्रकाश मुनका, विनोद कुमार शर्मा, श्रवण देबूका, पवन शर्मा, मनोज गोयल, मनोज चेतानी, राजेश रिंगसिया, राजीव अग्रवाल, अनूप शर्मा,सुगम सरायवाला, जितेंद्र दूध, बजरंग अग्रवाल, पवन नरेडी, अधिवक्ता सतीश, रामू देबुका, सतनारायण अग्रवाल मुन्ना, प्रकाश मोदी, विनोद शर्मा, शावर शर्मा, सीताराम भारतीया, प्रेम गढ़वाल, रामावतार अग्रवाल, कविता धूत, राहुल चेतानी,दिलीप गोलछा, अजय चेतानी, अरुण सोंथालिया, पवन शर्मा, अनूप शर्मा, अशोक गोयल, सुगम सरायवाला, सहित चैम्बर के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्यगण, विभिन्न एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि सहित चैम्बर के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share this News...