रांची डीसी और एसएसपी को कारण बताओ नोटिस

सीएम हेमंत का काफिला रोके जाने का मामला
रांची 5 जनवरी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला रोके जाने की कोशिश के मामले में रांची के उपायुक्त और एसएसपी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। सोमवार को झारखंड मंत्रालय से लौट रहे मुख्यमंत्री का काफिला रोकने की उपद्रवियों ने कोशिश की थी। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए वैकल्पिक मार्ग से मुख्यमंत्री के काफिले को निकाला था। राजधानी के किशोरगंज इलाके में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला उपद्नवियों द्वारा रोके जाने के मामले की उच्चस्तरीय कमेटी जांच करेगी।
रांची में हरमू रोड स्थित किशोरगंज में मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश व उपद्रव मामले में राज्य सरकार ने रांची के डीसी छवि रंजन व एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को शो-कॉज किया है। इस पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए सरकार ने दो सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। उच्चस्तरीय समिति में भारतीय प्रशासनिक सेवा व भारतीय पुलिस सेवा के एक-एक वरीय अधिकारी रहेंगे। उच्चस्तरीय समिति को पूरे मामले में जांच कर शीघ्र विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

Share this News...