शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जमशेदपुर पहुंचे

ज्योर्तिमठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज आज सुबह पारडीह काली मंदिर पहुंचे। रास्ते में चिलगु में भक्तों ने उनका स्वागत किया। काली मंदिर पहुंचने पर जूना अखाड़ा के महंत विद्यानंद सरस्वती ने उनका स्वागत किया। वे महंत विद्यानंद सरस्वती के साथ आज श्री राजस्थान शिव मंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में 3 बजे से आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे और प्रवचन देंगे। उनके साथ महंत विद्यानंद सरस्वती  भी इस समारोह को संबोधित करेंगे।

Share this News...