अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास 18 सितम्बर को

बीजेपी नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज दिवंगत सरदार त्रिलोचन सिंह खनूजा (पम्मी पाजी ) की आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए कल 18 सितंबर शुक्रवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में गुरुबाणी कर्तन, अंतिम अरदास एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।
त्रिलोचन सिंह का 13 सितंबर को मेदांता अस्पताल गुड़गांव में इलाज के दौरान निधन हो गया था. 14 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया. साकची कालीमाटी रोड स्थित आवास पर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने वालों का ताता लगा हुआ है.

कार्यक्रम इस प्रकार है

दिनांक : 18 सितंबर 2026, शुक्रवार
गुरुबाणी कीर्तन, अरदास एवं श्रद्धांजलि
दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक
गुरु का लंगर
दोपहर 1:30 बजे से
स्थान : साकची गुरुद्वारा साहिब

Share this News...