डीएसपी अरविंद कुमार और सीसीआर डीएसपी अनिमेश गुप्ता को राष्ट्रपति पुलिस मेडल

अरविंद कुमार डीएसपी क्राइम बांच ,रांची और अनिमेश गुप्ता, डीएसपी सीसीआर jamshedpur को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिये चुना गया है। इनके अलावे चाईबासा में पदस्थापित एएसआई रजनीश कुमार भी शामिल हैं। भारत सरकार ने झारखंड के 26 पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को विभिन्न सेवाओं के लिए मेडल प्रदान किया है। भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर इसकी विधिवत घोषणा कर दी गई है। मेडल प्राप्त करने वालों में छह पुलिस जवान ऐसे भी हैं जो शहीद हो चुके हैं। इनको मरणोपरांत मेडल प्रदान किया गया है। यह छह जवान नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। इस सम्मान के जरिए भारत सरकार ने इनकी शहादत को याद किया है।
जानकारी के अनुसार, झारखंड के 14 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक मिला है। इसके साथ ही एक पुलिस अफसर को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया गया है। वहीं, 11 पुलिस जवानों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक मिला है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पदक पाने वाले सभी 26 पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों की सूची जारी कर दी है।
नक्सली हमले में शहीद हुए जवान अजय कुजुर, देव कुमार महतो, कुंदन कुमार सिंह, अजीत ओरेया, परमानंद चौधरी और कृष्णा प्रसाद नयपान को मरणोपरांत पुलिस वीरता पदक मिला है। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर के एएसपी के विजय शंकर, दारोगा सुशील टुडू, दारोगा प्रभात रंजन राय, सिपाही रंजीत कुमार, सिपाही छोटे लाल कुमार, दारोगा फगुवा होरो, इंस्पेक्टर लालेश्वर महतो और दारोगा रामेश्वर भगत को भी पुलिस वीरता पदक मिला है।
इनको मिला है राष्ट्रपति पुलिस पदक

भारतीय गृह मंत्रालय की आरे से जारी सूची के अनुसार, रांची जिले के चुटिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वेंकटेश कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक से मिला है। यह पदक इनको पुलिस सेवा में विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया है। राष्ट्रपति पदक मिलने से पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इन्हें मिला सराहनीय सेवा पदक

झारखंड के 11 पुलिस कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक मिला है। इनमें डीएसपी अरविंद कुमार, डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर विमलकांत कुंवर, सब इंस्पेक्टर साकिर अंसारी, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जेम्स टोप्पो, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रजनीश कुमार, हवलदार मुकरू सुंडी, हवलदार बलराम बहादुर राणा, हवलदार सुभाष धोबी, सिपाही मंगल गुरुंग और लालू लामा शामिल हैं।

Share this News...