चाईबासा कार्यालय, 28 जून। मंझारी थाना अंतर्गत बड़ा तोरलो गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपनी बहू और 8 वर्षीया भतीजी की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश मेंआया है। मृतको में बड़ा तोरलो गांव निवासी 30 वर्षीया नानिका बिरूवा और उसकी बेटी 8 वर्षीया शर्मिला बिरूवा शामिल है। जानकारी के अनुसार शनिवार को शाम डोकल सिंह बिरूवा का बड़ा भाई रमाय बिरूवा हर दिन की तरह शराब पी कर घर आया और अचानक गाली गलौज करते हुए पहले डोकल सिंह बिरूवा की पत्नी नानिका बिरूवा को कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी।इसके बाद उसकी बेटी शर्मिला बिरूवा को भी कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दिया। जिस समय घटना घटी उस समय डोकल सिंह बिरूवा खेत में था। उसे गांव के बच्चों के द्वारा घटना की सूचना दी गई। वह घर आ कर देखा तो पत्नी और बेटी को मृत पाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।दोनों शवों को पुलिस ने घटनास्थल से उठाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए रविवार को सदर अस्पताल लायी । मृतिका के पति डोकल सिंह बिरूवा ने बताया कि उसका बड़ा भाई रमाय बिरूवा हर दिन शराब पी कर घर आता और परिवार के किसी न किसी सदस्य के साथ झगड़ा करता है। शनिवार को भी वह नशे की हालत में घर आया था ,बिना वजह के गाली गलौज करते हुए पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी। पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। इघर पुलिस ने बताया कि रमाय बिरूवा को गिरफ्तार कर लिया है।
