प्रभात कुमार जमशेदपुर के नये एसएसपी, डा. तमिल वाणन की डीआईजी में प्रोन्नति, किशोर कौशल रांची के नए एसएसपी

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डा. तमिल वाणन की प्रोन्नति डीआईजी पद पर की गई है. रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार को उनके स्थान पर जमशेदपुर के नये वरीय आरक्षी अधीक्षक बनाया गया है. श्री कुमार जमशेदपुर में इसके पूर्व सिटी एसपी रह चुके हैं.

श्री वाणन को अगले आदेश तक डीआईजी (अपराध अनुसंधान विभाग, रांची) के पद पर पदस्थापित किया गया. पीयूष पांडेय (एसपी जंगलवार फेयर स्कूल, नेतारहाट) को एसपी रामगढ़ बनाया गया है. जेएपीटीसी पद्मा के एसपी कौशल किशोर को रांची का एसएसपी बनाया गया है. डीआईजी बोकारो असीम विक्रांत मिंज को डीआईजी अपराध अनुसंधान विभाग, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.
सीआईडी अपराध अनुसंधान विभाग के एडीजी प्रशांत सिंह को एडीजी झारखंड सशस्त्र पुलिस बनाया गया है. झारखंड सशस्त्र पुलिस के एडीजी तदाशा मिश्रा को विशेष सचिव गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग बनाया गया है। किशोर कौशल रांची के नए एसएसपी होंगे वे हजारीबाग के झारखंड पुलिस अकादमी और झारखंड भ्रष्टाचार ब्यूरो के एसपी पद पर पदस्थापित थे।

Share this News...