परिवार संग कांवड़ ले हरिणा मंदिर जा रहे जिला पार्षद सूरज मंडल पर जानलेवा हमला, तीन घायल,एमजीएम में भर्ती

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के टाँगरायन पंचायत अंतर्गत कैरासाई गाँव मे रविवार देर रात अपने परिजनों संग कांवड़ लेकर मुक्तेश्वर धाम हरिणा मंदिर जा रहे जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता सूरज मंडल पर असमाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला किया है जिसमे उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है घटना में उनके अन्य दो साथी घनश्याम मंडल एवं रवि मोदक को भी गंभीर चोट आई है जिनका इलाज एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में चल रहा है .घटना के संबंध में जिला पार्षद सूरज मंडल ने बताया कि वे प्रतिवर्ष की भांति अपने परिजनों एवं साथियों के साथ 10 से 15 की संख्या में कांवड़ लेकर जलाभिषेक हेतु हरिणा मंदिर पैदल जा रहे थे रास्ते मे 15 से 20 की संख्या में युवक कांवड़ लेकर जा रहे महिलाओं को अपशब्द एवं गलत नारा देकर छेड़छाड़ कर रहे थे जिसका उन्होंने विरोध किया तो कैरासाई गाँव के समीप 50 से 60 की संख्या में युवकों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया हमलावरों द्वारा उनपर शराब की बोतल, लाठी डंडे से हमला किया वे किसी तरह से भागकर अपनी जान बचा पाए .फिलहाल गंभीर रूप से घायल जिला परिषद समेत तीनो युवकों का इलाज एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में चल रहा है .समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई मामला कोवाली थाना में दर्ज नही हुआ है इधर इस घटना को लेकर हल्दीपोखर एवं आसपास के क्षेत्रों में ग्रामीणों में भारी आक्रोश है कांवरिया पथ पर महिलाओं के साथ छेड़खानी को लेकर लोगो मे आक्रोश है ग्रामीणों ने हमलावरों को चिन्हित कर कड़ी कारवाई की मांग की है .

Share this News...