पंचायत चुनाव समय पर कराने के लिए प्रयासरत है कांग्रेस: बिरसा सोय

*चुनाव में इच्छुक उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे: सुनील गुप्ता*
*पोटका रामगढ़ आश्रम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन*
*पोटका के 293 गांवों में शुरू होगी यात्रा*

पोटका। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से पोटका के हाता रामगढ़ आश्रम में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता ठाकुर सोरेन, संचालन अमल विश्वास, स्वागत भाषण उत्पल साहू ने दिया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान प्रभारी बिरसा सोय मौजूद थे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीत शर्मा, जिला संयोजक सुनील गुप्ता एवं सम्मानित अतिथि के रूप में वरीय कांग्रेसी नेता सुबोध सिंह सरदार, ज्योति कुमार मिश्रा, अमर कुमार मिश्रा, जयराम हासदा, झामुमो नेता अजीत कुमार सिन्हा उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात फूलों का माला पहना कर अतिथियों का स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में कोल्हान प्रभारी बिरसा सोय ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव समय पर कराने का पूरा प्रयास संगठन की ओर से किया जाएगा। चुनाव के पहले ही सभी कार्यकर्ताओं को जुट जाने की जरूरत है। पंचायतों में भागीदारी से ही आगे मौका मिल सकता है। मौके पर जिला संयोजक सुनील गुप्ता ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए जो भी संगठन के कार्यकर्ता इच्छुक हैं, उनका संगठन की ओर से सहयोग किया जाएगा। हर संभव मदद करने का काम किया जाएगा।
*सम्मेलन में ये प्रस्ताव पारित किए गए*
सम्मेलन में पांच प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें पोटका में ग्राम यात्रा शुरू करने, ग्राम यात्रा के दौरान समस्याओं को जानने का प्रयास करने, फार्मेट के हिसाब से काम करने, गांव के किसान, महिला संगठन और स्वयं सहायता समुह से बात करने, समस्याओं पर आंदोलन के क्रम में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने, प्रखंड, पंचायत और थाना स्तर पर कमेटी बनाकर संगठन को मजबूत करने, पंचायत चुनाव के लिए साफ-सुथरे लोगों को भागीदारी देने, पांच पंचायत मिलाकर एक सक्रिय सदस्य बनाने, सभी पंचायत में 10 सदस्यों का चयन करने शामिल है।
सम्मेलन में कृष्णादेव पातर, वार्ड सदस्य सोनाराम मुर्मू, सीताराम महतो,जगमोहन महतो,मिर्जा सोरेन,शयामु मण्डल, संजय कुमार पातर, जयराम हाॅसदा,शंकर कुमार, सिदी हाॅसदा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
सम्मेलन के अंत में संगठन के पोटका प्रखंड के संयोजक के रूप में ग्राम प्रधान ठाकुर प्रसाद का नाम का प्रस्ताव आया।जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस तरह ठाकुर प्रसाद को पोटका प्रखंड का संयोजक बनाया गया।

Share this News...