जमशेदपुर 31 मई संवाददाता:उलीडीह थाना अंतर्गत आदिवासी क्लब के पास बीती रात अज्ञात अपराधियों ने घातक हथियार से हमला कर 24 वर्षीय युवक विकास सिंह की हत्या कर दी । विकास सिंह संकोसाई रोड नंबर 2 का रहने वाला है जिसके शरीर पर घातक हथियार से कई बार किए गए हैं सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और मृतक के शब को उठाकर एमजीएम अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जाता है कि बीती रात वह अपने भागना से मिलने उलीडीह गया हुआ था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की न मिलने पर पुलिस को सूचना दी वहीं दूसरी ओर सुबह में लोगों ने आदिवासी क्लब के पास झाड़ियां और गली के बीच में शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के द्वारा खोजी कुत्ते का सहारा भी लिया गया है आसपास सीसीटीवी फुटेज को खांगला जा रहा है। बताया जाता है कि प्राइवेट नौकरी करता था।
