जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर पश्चिम से विधायक सरयू राय द्वारा सोसल मीडिया पर किया गया एक पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है. पोस्ट के जरिये विधायक ने शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के बारे मे जिक्र किया है. वहीं जिले के एसएसपी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. पुलिस कारवाई कर रही है.
विधायक ने जांच कर की कार्रवाई की मांग
जदयू विधायक सरयू राय द्वारा एक सोसल मीडिया पर लिखा है कि जमशेदपुर में एक खास मोबाईल नंबर रजिस्टर्ड कराकर सट्टा, मटका और जुआ खुलेआम चल रहा है. उन्होंने इसके पीछे आर्थिक मजबूती वाले सफेदपोश की संलीप्ता बताते हुए लिखा है कि जिला पुलिस के कई लोगों को इसकी जानकारी है. शहर के लगभग सभी थाना क्षेत्र में इस तरह का काम हो रहा है. उन्होंने जिला पुलिस से जांच कारवाई करने की बात कही है.
मामले पर गंभीर है पुलिस: एसएसपी
इधर विधायक सरयू राय के पोस्ट पर जिला एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने बताया कि जिला पुलिस इस मामले को गंभीरता से देख रही है. उन्होंने बताया कि जिला में नशा का अवैध कारोबार, सट्टा, लाटरी और जुआ खिलाने वालों की गिरफ्तारी लगातार की जा रही. जिला पुलिस नशा का अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार करवाई कर रही है. जिसके तहत बड़ी मात्रा मे गांजा, ब्राउन शुगर के साथ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर कई गिरफ्तारी की गई है. आर्म्स के साथ कई अपराधी को जेल भेजा गया है.
आपराधिक काम में जुड़े लोगों को बख्शा नहीं जाएगा: एसएसपी
एसएसपी ने कहा कि जिले में किसी भी तरह के आपराधिक काम से जुड़े लोगों को बख्शा नहीं जायेगा, चाहे वो कोई भी हो. उन्होंने विधायक के पोस्ट पर व्हाट्सप्प के जरिये लोगों को कनेक्ट कर नशा और जुआ के खेल कराने पर साफ तौर पर कहा है की साइबर सेल इसके लिए काम कर रही है और पकडे गए अपराधियों के मोबाईल व्हाटसएप को भी पूरी तरह जांच कर रही है.
