चौका के तुलग्राम में 84 वर्षीय वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

चांडिल: चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलग्राम गांव में बुधवार को 84 वर्षीय आनंद सिंह सरदार उर्फ आनंद सरदार की अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान तुलग्राम निवासी स्व. शंकर सरदार के पुत्र आनंद सिंह सरदार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और घटना में शामिल आरोपी की पहचान को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि आनंद सिंह सरदार की धारदार हथियार से हत्या की गई है। घटना की जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

Share this News...