मिथिला सांस्कृतिक परिषद चुनाव में पूर्व महासचिव ललन चौधरी हारे, एकमात्र महिला रूबी झा जीती

कांग्रेसी नेता बबलू झा, सोनारी से अमर झा, सिदगोड़ा से राजेश झा जीते

जमशेदपुर, 24 अप्रैल (रिपोर्टर): मिथिला सांस्कृतिक परिषद का चुनाव  में पूर्व महासचिव ललन चौधरी कार्यकारिणी सदस्य पद से हार गए. वहीं बारीडीह एकमात्र महिला उम्मीदवार भाजपा की बारीडीह मंंडल की पूर्व अध्यक्ष रूबी झा चुुनाव जीती. कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी बबलू झा भी चुनाव जीते. सोनारी से चर्चित चेहरा अमर कुमार झा व कदमा से नवकांत झा चुनाव जीते. सिदगोड़ा से राजेश झा चुनाव जीते. वे टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी सदस्य भी हैं.
रविवार को मिथिला सांस्कृतिक परिषद चुनाव को लेकर मिथिला सांस्कृतिक परिषद में खूब गहमागहमी रही. चुनाव पदाधिकारी अशोक अविचल की देखरेख में सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ. दोपहर करीब तीन बजे मतदान खत्म हुआ इसके बाद मतगणना की गई. देर रात चुनाव परिणाम जारी किया गया. मिथिला सांस्कृतिक परिषद के 35 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 64 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. चुनाव में चर्चित नाम व मिथिला सांस्कृतिक परिषद के पूर्व महासचिव ललन चौधरी चुनाव हार गए. मंगलवार को 35 नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य सर्वसम्मति से या फिर मतदान से अध्यक्ष व महासचिव का चुनाव करेंगे. इसके बाद अन्य पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा.
————————-
चुनाव में गड़बड़ी का बबलू झा ने किया विरोध
रविववार को सुबह मिथिला सांस्कृतिक परिषद के चुनाव में मतदान के दौरान कुछ गड़बड़ी मिलने की जानकारी मिलने पर बारीडीह क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे बबूल झा पहुंचे. उन्होंने इसका विरोध किया. उन्होंने कहा कि यह समाज का चुनाव है इसमें पारदर्शिता होनी चाहिए. किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो जिससे समाज में अच्छा संदेश जाए. चुनाव कमेटी ने बबलू झा के विरोध को देखते हुए उसे ठीक किया. उन्होंने कहा कि समाज में अच्छा संदेश व नई व्यवस्था पर पारदर्शिता के लिए युवा चुनाव में खड़े हुए हैं.
—————–
चुनाव जीतने वाले नवनिर्वाचित सदस्यों की क्षेत्रवार सूची
आदित्यपुर: पांच सीट- राजीव रंजन, पंकज कुमार राय,निलेष कुमार झा, अनिल झा, और सुबोध कुमार झा
गम्हरिया: एक सीट-अनिल कुमार झा
बागबेड़ा: पांच सीट – प्रमोद कुमार झा,शिव चन्द्र झा, रंजीत झा, अशोक कुमार मिश्र,  विनोद कुमार झा,
सिदगोड़ा: तीन सीट -दिलीप कुमार झा,धर्मेश कुमार झा, राजेश कुमार झा
बारीडीह: तीन सीट -राजेन्द्र कुमार कर्ण, बबलू झा, रुबी झा
साकची: दो सीट-गोपाल चौधरी, शिशिर कुमार झा,
बिष्टुपुर: दो सीट -आकाश चन्द्र मिश्र, देवेंद्र कुमार झा
जेम्को: दो सीट -नवीन कुमार झा,राजेश कुमार झा
टेल्को: एक सीट- सुजीत कुमार झा
गोविंदपुर: एक सीट- मिथिलेश कुमार झा,
कदमा: चार सीट -शंकर नाथ झा, चंदन कुमार झा,नव कांत झा और अजय कुमार ठाकुर टुल्लू
सोनारी: दो सीट -अमर कुमार झा, धीरेन्द्र कुमार चौधरी,
मानगो: तीन सीट-मोहन ठाकुर, पंडित विपिन कुमार झा, सोम नाथ मिश्र
गोलमुरी: दो सीट -विलास झा, कैलाश झा.

Share this News...