मंत्री जगरनाथ महतो अब पूरी तरह स्वस्थ, मुख्यमंत्री हेमंत लाने जाएंगे चेन्नई

रांची, 21 january। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। वे शीघ्र ही रांची लौटेंगे। उन्‍हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लाने के लिए चेन्नई जाएंगे। इसके लिए चेन्नई के एमजीएम अस्पताल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री से समय मांगा है। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए रूबरू हुए। उनका चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में फेफड़े का प्रत्यारोपण हुआ है। वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। जगरनाथ महतो का कोरोना संक्रमण के कारण फेफड़े का प्रत्यारोपण हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने स्तर पर पहल कर बेहतर इलाज के लिए उन्‍हें चेन्नई भेजा था।
अस्पताल के फेफड़ा विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. केआर बालकृष्णन ने समय पर मंत्री के लंग ट्रांसप्लांट के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कृषि मंत्री बादल तथा परिवार वालों की सराहना की। कहा कि मंत्री मंत्री के इतने दिनों तक आइसीयू में रहने का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। वे अब सामान्य जीवन जी सकेंगे। चिकित्सकों ने अंगदान के लिए तमिलनाडु सरकार की नीतियों और वहां के सिस्टम की भी सराहना की। मंत्री जगरनाथ महतो ने भी अस्पताल के चिकिसकों, पारा मेडिकल कर्मियों के अलावा मुख्यमंत्री, अन्य मंत्रियों तथा झारखंड के तमाम लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।

Share this News...